Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

राम जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा शुरू, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

राम जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा शुरू, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

गिरिडीह में राम जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा शुरू, भव्य कलश यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के बड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर में राम जानकी मंदिर के पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को हुई। गुरुवार की सुबह सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। लगभग 2000 से भी ज्यादा कलस महिलाएं और कन्या ने सर पर कलश लेकर महावीर मंदिर से यात्रा शुरू करके भक्त महिलाएं सिहोडीह उसरी नदी के तट पर पहुँचीं और कलश में जल लेकर शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

गौरतलब है कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और कार्यक्रम करने की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। इसी अवसर पर गिरिडीह के महावीर मंदिर में राम जानकी मंदिर का निर्माण किया गया है। इसका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 से लेकर 22 जनवरी तक चलेगा। प्रत्येक दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। वही 21 जनवरी को शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी जीसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे 22 जनवरी को महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। 23 जनवरी को भव्य भंडारा का आयोजन होगा।

आज के कलश यात्रा में विश्व हिंदू परिषद आरएसएस बजरंग दल भाजपा के नेतागण और गिरिडीह के सनातनी ने कलश यात्रा में भाग लिया वहीं इस यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व नप अध्यक्ष भाजपा नेता दिनेश यादव, पूर्व नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी, दीपक यादव ,विभाकर पांडे, भाजपा नेता मुकेश जालान ,विनोद केसरी, गणेश अग्रवाल ,अजय साव ,शशि कुमार ,रोहित जालान सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button