Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रांची में होने वाले ‘क्षत्रिय गौरव एकता समागम-2026’ को लेकर भुरकुंडा में बैठक, अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

क्षत्रिय गौरव एकता मंच झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 15 मार्च रविवार को रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित होने वाले विशाल क्षत्रिय गौरव एकता समागम-2026 को लेकर शनिवार को पतरातू प्रखंड के क्षत्रिय समाज की एक बैठक पटेलनगर स्थित अनमोल बचपन प्ले स्कूल में हुई।

रांची में होने वाले ‘क्षत्रिय गौरव एकता समागम-2026’ को लेकर भुरकुंडा में बैठक, अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा

भुरकुंडा : क्षत्रिय गौरव एकता मंच झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में 15 मार्च रविवार को रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित होने वाले विशाल क्षत्रिय गौरव एकता समागम-2026 को लेकर शनिवार को पतरातू प्रखंड के क्षत्रिय समाज की एक बैठक पटेलनगर स्थित अनमोल बचपन प्ले स्कूल में हुई।

बैठक में कहा गया कि पतरातू प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भुरकुंडा कोयलांचल समेत पूरे प्रखंड के गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। समाज के लोगों से समागम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।

बताया गया कि यह समागम क्षत्रिय समाज की एकता को मजबूत करने और समाज के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक होगा और समाज की समस्याओं व मांगों को मजबूती से उठाने का मंच बनेगा।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि भुरकुंडा, भदानीनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से समाज के लोग बड़ी संख्या में मतकमा चौक में एकत्रित होकर सुबह 9 बजे रांची के लिए रवाना होंगे।
बैठक में विनय सिंह चौहान, जेपी सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शिवकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, तोकेश सिंह, रंजीत सिंह, सतेंद्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, उमेश प्रकाश सिंह, शनि सिंह, मन्नू सिंह सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button