Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रांची धरना से गिरिडीह की पोषण सखियों ने बनाई दूरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सौंपा लिखित पत्र

6 अगस्त से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के बीच 7 अगस्त को रांची के कुटे मैदान में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से गिरिडीह जिले की पोषण सखियों ने स्वयं को अलग रखने का निर्णय लिया है।

रांची धरना से गिरिडीह की पोषण सखियों ने बनाई दूरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सौंपा लिखित पत्र

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, 5 अगस्त 2026 : 6 अगस्त से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के बीच 7 अगस्त को रांची के कुटे मैदान में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से गिरिडीह जिले की पोषण सखियों ने स्वयं को अलग रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बुधवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह को लिखित सूचना सौंप दी गई।

पोषण सखियों का कहना है कि धनबाद जिले की कुछ पोषण सखियां पद पर रहते हुए राजनीतिक दलों से जुड़कर इस धरना-प्रदर्शन में भाग लेने जा रही हैं, लेकिन गिरिडीह जिले की समस्त पोषण सखियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी।

पोषण सखियों ने अपने पत्र में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने उनकी सेवा बहाल की है और उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी इसी सरकार के माध्यम से उनके हितों एवं भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी। इसलिए वे किसी राजनीतिक गतिविधि या धरना-प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बनेंगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला कुमारी, प्रदेश सचिव रीता दास, जिला अध्यक्ष रजिया खातून सहित अन्य पोषण सखियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button