Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

यूथ कांग्रेस का परिषद भवन में हुआ बैठक पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रियाजुल अंसारी और यूथ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज

यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रियाजुल अंसारी ओर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज मंगलवार को गिरिडीह के नया परिषदन भवन पहुंचे।

यूथ कांग्रेस का परिषद भवन में हुआ बैठक पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रियाजुल अंसारी और यूथ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रियाजुल अंसारी ओर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज मंगलवार को गिरिडीह के नया परिषदन भवन पहुंचे। इस मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस पुरुषोत्तम चौधरी जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष युवा यश सिन्हा मोहम्मद सोहेल मोहम्मद सरफराज अंसारी बिलाल हुसैनी सदाकत खान ने बुके देकर दोनों अतिथियों का जोरदार तरीके से स्वागत किया।

इसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और कर्मठ जुझारू साथियों को पार्टी में जोड़कर उन्हें जिम्मेवारी देना से संबंधित था। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रियाजुल अंसारी ने बताया कि पूर्व युवा कांग्रेस के लोगों को ढूंढ कर फिर से पार्टी में चयनित करना है और पार्टी को मजबूत बनाना है।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि झारखंड के कांग्रेस प्रभारी के राजू के निर्देश पर संगठन सृजन के माध्यम से कर्मठ साथियों को आगे लाया जाए। वही युवा कांग्रेस के रिटायर साथी जो किसी तरह से पार्टी से अलग हो गए हैं उन्हें फिर से पार्टी में समावेशित करना है और यूथ कांग्रेस को मजबूत बनाना है। कहां की वर्तमान समय और आने वाला समय चुनौती पूर्ण है वोट चोरी को रोकना होगा इसके लिए सक्रिय होना आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button