Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

युवाओं को केवल जिम्मेदारियां नहीं, नेतृत्व का अवसर देना ही नए झारखंड के निर्माण की पहली सीढ़ी – सुदेश कुमार महतो

बोकारो जिला के चास स्थित जायका रिजॉर्ट में चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई युवा आजसू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

युवाओं को केवल जिम्मेदारियां नहीं, नेतृत्व का अवसर देना ही नए झारखंड के निर्माण की पहली सीढ़ी – सुदेश कुमार महतो

चंदनकियारी में युवा आजसू की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन सह मिलन समारोह संपन्न, दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की आजसू पार्टी की सदस्यता

बोकारो : जिला के चास स्थित जायका रिजॉर्ट में चंदनकियारी विधानसभा स्तरीय आजसू पार्टी की सहयोगी इकाई युवा आजसू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, पूर्व मंत्री श्री रामचंद्र सहीस एवं गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पार्टी में युवाओं को सशक्त नेतृत्व और नई जिम्मेदारियां देने के उद्देश्य से युवा आजसू का गठन किया गया है। झारखंड की वर्तमान परिस्थितियों को चुनौती देने के लिए युवाओं को आगे आकर नेतृत्व की जिम्मेदारी अपने हाथों में लेनी होगी, ताकि राज्य की प्रगति को नई दिशा और गति मिल सके।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे दिशाविहीन सरकार के खिलाफ आंखों में आंख डालकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहें। राज्य के भविष्य निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व क्षमता निर्णायक भूमिका निभा सकती है। इसलिए युवा शक्ति को नेतृत्व, नई सोच को अवसर और संगठन को नई ऊर्जा देना ही युवा आजसू का उद्देश्य है।

इस अवसर पर दर्जनों युवाओं ने आजसू पार्टी की विचारधारा एवं नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। यह बैठक युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठनात्मक विस्तार और राज्य के भविष्य को लेकर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही।

बैठक में केंद्रीय संगठन सचिव श्री जयपाल सिंह, केंद्रीय महासचिव श्री काशीनाथ सिंह, श्री संजय मेहता, केंद्रीय सचिव श्री दुर्गाचरण महतो, श्री राजेश महतो एवं श्री नवीन कुमार महतो, युवा नेता श्री बंकिम महतो, श्री किरीटी महतो, श्री बसंत कुमार महतो, श्री रितिक रजक, श्री कृति महतो एवं श्री प्रभु रजक सहित युवा आजसू के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button