Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

युवाओं के भावनाओं को समझने वाली सरकार साबित हुई हेमंत सरकार, बेबी देवी का जितना तय: फागू बेसरा 

युवाओं के भावनाओं को समझने वाली सरकार साबित हुई हेमंत सरकार, बेबी देवी का जितना तय: फागू बेसरा 

युवाओं के भावनाओं को समझने वाली सरकार साबित हुई हेमंत सरकार, बेबी देवी का जितना तय: फागू बेसरा 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: बेबी देवी के चुनाव अभियान में शामिल होने गिरिडीह पहुंचे जेएमएम नेता फागू बेसरा ने शनिवार को जेएमएम कार्यलय में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा की डुमरी में बेबी देवी की जीत तय है। क्योंकि राज्य के दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो डुमरी के लोगो के दिलो में बसते थे। लिहाजा, उनके जाने के बाद डुमरी इलाके की जनता का पूरा साहुनुभूति बेबी देवी के साथ है। जेएमएम नेता बेसरा ने कहा स्थानीय नीति को लेकर जगरनाथ महतो हमेशा सक्रिय रहे थे। क्योंकि सवाल राज्य के युवाओं का था। कहा की पूरा गठबंधन बेबी देवी के समर्थन में खड़ा है। लिहाजा, आईएनडीए की प्रत्याशी बेबी देवी को चुनाव जीतने से अब कोई नही रोक सकता।

एनडीए के नेताओं द्वारा हेमंत सरकार के खिलाफ दिए जा रहे बयान को लेकर जेएमएम नेता फागू बेसरा ने कहा की एनडीए सिर्फ हेमंत सरकार पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने के प्रयास में है। और कुछ नही, जबकि फलसफा तो यही है की युवाओं के भावनाओ को समझने वाली सरकार अब बनी है। इधर बातचीत के क्रम में जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई जेएमएम नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button