Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मेदिनीनगर शहर के रेडमा स्थित देवरानी संगीत महाविद्यालय में सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेदिनीनगर शहर के रेडमा स्थित देवरानी संगीत महाविद्यालय में सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मेदिनीनगर शहर के रेडमा स्थित देवरानी संगीत महाविद्यालय में सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पलामू : मेदिनीनगर शहर के रेडमा स्थित देवरानी संगीत महाविद्यालय में सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद संगीत, वंदना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम की शुरुआत संगीत गुरु सह संचालक सूरज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक नीरज कुमार मिश्र ने कहा कि माँ सरस्वती की आराधना से ही हम सच्चे सुरों के साधक बन सकते हैं। उनकी उपासना से विद्या रूपी शक्ति प्राप्त होती है, जिससे उन्नति और तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ संगीत साधना को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मेदिनीनगर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी मनोज सिंह, पिंकू तिवारी, सोनू सिंह, नगर निगम के प्रथम महापौर अरुणा शंकर, मेयर प्रतिनिधि सुनील गुप्ता, भावी मेयर प्रत्याशी नर्मता त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी, कुणाल तिवारी पिंकू, गौरव सैनिक बृजेश शुक्ला, रंजू शुक्ला , समाजसेवी सुनील तिवारी, राष्ट्रीय परशुराम सेना भार्गव के प्रदेश संरक्षक मुकेश तिवारी, अमित तिवारी, प्रदेश पर्यवेक्षक अभिषेक तिवारी, जिला अध्यक्ष मधुकर शुक्ला चंचल तिवारी, आलोक तिवारी, आयुष पलामू वाला, विंध्याचल अस्पताल के निदेशक मनीष सिंह, केपिटल न्यूज के निदेशक प्रफुल गिरी, गायक उमा शंकर मिश्रा, अली राजा पप्पू, समाजसेवी वंदना श्रीवास्तव, श्यामलाल मिश्र, प्रभात दूबे, सीमा, अभिनव, अभिषेक, धीरज मिश्रा, गीना, प्रियंवदा, अनिष्का, सुदीक्षा, शुभांगी, प्रत्युष, पार्थ, आदर्श, शशि, प्रार्थना, प्रियंका, अविनाश, श्रवण सहित सैकड़ों विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया|

Related Articles

Back to top button