मुनिया देवी चैंपियन लीग 2025 सेशन 4 का हुआ आगाज की गई तिथि की घोषणा
मुनिया देवी चैंपियन लीग 2025 सेशन 4 को लेकर सोमवार को भाजपा युवा नेता मनीष कुमार ने सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में प्रेस वार्ता कर आयोजित होने वाले टूर्नामेंट की तिथि की जानकारी दी।

मुनिया देवी चैंपियन लीग 2025 सेशन 4 का हुआ आगाज की गई तिथि की घोषणा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : मुनिया देवी चैंपियन लीग 2025 सेशन 4 को लेकर सोमवार को भाजपा युवा नेता मनीष कुमार ने सिहोडीह स्थित आशीर्वाद रिसोर्ट में प्रेस वार्ता कर आयोजित होने वाले टूर्नामेंट की तिथि की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के माध्यम से इन्होंने बताया कि मुनिया देवी चैंपियन लीग 2025 का शुभारंभ 23 सितंबर को होगा। उसी दिन पहला मैच खेला जाएगा।

U M S बरोटांड़ नावाडीह जमुआ मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। बताया गया कि 28 सितंबर को नाइट में फाइनल मैच खेला जाएगा। जानकारी दी गई की इस चैंपियंस लीग में कुल 16 टीम भाग लेगी। जिले से कम से कम 6 टीम का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा उसके बाद बाहरी टीम का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। मनीष कुमार ने बताया कि सभी मैच के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है फाइनल मैच 12 ओवर का खेला जाएगा वहीं अन्य मैच 10 ओवर का खेला जाएगा रजिस्ट्रेशन के लिए एंट्री फीस 16,000 निर्धारित की गई है

वहीं सभी टीमों को जर्सी ब्रेकफास्ट की व्यवस्था और स्नैक्स ऑर्गेनाइजर कमेटी की ओर से दी जाएगी। बताया गया कि प्रथम पुरस्कार डेढ़ लाख रुपए नगद और सेकंड पुरस्कार 1 लाख रुपए निर्धारित की गई है। वहीं मेन ऑफ द मैच ओर मेन ऑफ द सीरीज का भी राशि दी जाएगी। इन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो गया है। मौके पर बसंत कुमार वर्मा उपेंद्र कुमार वर्मा विनय प्रजापति दीपक प्रजापति मंटू कुमार मनीष कुमार समेत कई लोग मौजूद थे




