Breaking Newsझारखण्डराजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का किया पुतला दहन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का किया पुतला दहन

हजारीबाग:चलकुशा भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने चलकुशा प्रखण्ड मुख्यालय के रोड किनारे झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।ज्ञात हो कि दिनांक 30-01-2022 दिन-रविवार को कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय पर जानलेवा हमला किया वे बाल-बाल बचे उनकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उनके गाड़ी में लगे नेम प्लेट तथा भाजपा झण्डा को नोचकर फेक दिया गया उनके अंगरक्षकों को धक्का-मुक्की कर अपशब्द का प्रयोग किया गया। एंव चालक की पिटाई की गई।भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक वर्णवाल ने कहा की झारखण्ड सरकार के कमजोर शासन के कारण झारखण्ड में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है झारखण्ड सरकार हर मोर्चे पर है फेल साबित हो रही है हेमन्त सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में असफल दिख रही है पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि सुबोध चौधरी,सुखदेव यादव, मंडल उपाध्यक्ष विजय चौधरी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह,आलोक सिंह,महामंत्री अजय सिंह,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष शंकर ठाकुर, राजेंद्र साव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोविंद चौधरी,मुखिया प्रतिनिधि लखन साव,अशोक यादव, नंदलाल राणा सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button