Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइव न्यूज़

मुख्यमंत्री ने दिया भू माफियाओं से संलिप्त पदाधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने दिया भू माफियाओं से संलिप्त पदाधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश

भ्रष्टाचार के विरुद्ध सरकार उठा रही सख्त कदम

मुख्यमंत्री ने दिया भू माफियाओं से संलिप्त पदाधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश

रांची:ब्यूरो रिपोर्ट 

झारखंड/राँची:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भूमि का अवैध एल.पी.सी. निर्गत कर निबंधन करने में संलिप्त देवघर के तत्कालीन अंचल अधिकारी श्री अमर प्रसाद, तत्कालीन अंचल अधिकारी श्री जयवर्द्धन कुमार एवं तत्कालीन अवर जिला निबंधक श्री राहुल चौबे के विरुद्ध पी.ई. दर्ज करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से जांच कराने का निर्देश दिया है।

बता दें कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, देवघर द्वारा इन पदाधिकारियों के विरुद्ध मौजा श्यामगंज, थाना नंबर 413, प्लॉट नंबर 240, कुल रकबा 114.78 डि. भूमि का अवैध एलपीसी निर्गत कर भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से भूमि की खरीद बिक्री से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। इससे संबंधित उपायुक्त देवघर द्वारा पर्याप्त साक्ष्य भी समर्पित किया गया है।

Related Articles

Back to top button