मुखिया संघ ने अबुआ आवास की हो रही जीओ टैग का किया विरोध।
मुखिया संघ ने अबुआ आवास की हो रही जीओ टैग का किया विरोध।

मुखिया संघ ने अबुआ आवास की हो रही जीओ टैग का किया विरोध।
संवाददाता मुन्ना यादव
हजारीबाग: चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में आवंटित अबुआ आवास की हो रही जिओ टैग का मुखिया संघ की ओर से विरोध किया गया। मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास के लिए सभी पंचायत की मुखिया के साथ टीम गठित कर ग्राम सभा के माध्यम से योग्य लाभुकों का चयन कर सूची की मांग की गई थी। और सभी मुखिया के द्वारा योग्य लाभुकों की सूची बनाकर प्रखंड मुख्यालय में दिया गया। लेकिन उस सूची को दरकिनार कर दूसरी सूची सभी पंचायतों को उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें अयोग्य लोगों का नाम भी शामिल है अयोग्य लाभुकों का नाम चयन हो जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके कारण हम सभी मुखिया लोग इस सुची का विरोध करते हैं। सलैयडीह पंचायत के मुखिया सुखदेव यादव ने कहा कि ग्राम सभा के द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची को मान्यता दिया जाए। जिससे गरीब लोगों को आवास मिल सकें और हो रहे जियो टैग पर फिलहाल रोक लगाया जाए। वहीं मुखिया संघ की ओर से बीडीओ निधि रजवार से मुलाकात कर अबुआ आवास संबंधित एक आवेदन पत्र देने का प्रयास किया गया। बीडीओ ने कहा कि किसी कार्य को लेकर बैठक किया जा रहा था जिसके कारण थोड़ी देर बाद मिलने को कहा गया। और इन लोगों के द्वारा जिओ टैग करने से रोका जा रहा है।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव,सीताराम पंडित, रामजीत रजक, रामदेव यादव उपस्थित थे।




