माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का हुआ पूर्ण गठन केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष बने संजीत तर्वे
भंडारीडीह रोड़ स्थित माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का पुनर्गठन रविवार देर रात को किया गया ।

माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का हुआ पूर्ण गठन केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष बने संजीत तर्वे
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : भंडारीडीह रोड़ स्थित माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति का पुनर्गठन रविवार देर रात को किया गया । इस मौके पर केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष ,सचिव , उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री , और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर संजीत तर्वे निर्वाचित हुए ।

अध्यक्ष पद पर 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रह थे। बाकी अन्य पदों के लिए सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए । इस चुनाव को संपन्न करवाने में मुख्य रूप से महामंडल के महामंत्री उमा शंकर चरणपहाड़ी, संगठनमंत्री प्रदीप गुप्ता के साथ अन्य पदाधिकारियों ने शांति पूर्ण तरीके से संपन्न करवाया।

इस मौके पर अध्यक्ष संजीत तर्वे ,उपाध्यक्ष साहिल एकघरा ,सचिव अतुल सेठ ,संगठन मंत्री निर्णय लोहनी,कोषाध्यक्ष नितेश गुप्ता साथ ही हरिमोहन कंधवे को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करने की बात कही। कहा कि समाज को उत्थान और प्रगति पर अग्रसारित करेंगे। मौके पर समाज से जुड़े लोग मौजूद थे।




