मासूम भाई-बहन की हत्या का खुलासा, आरोपी संजीत पासवान गिरफ्तार l
हजारीबाग कटकमदाग थाना क्षेत्र से लापता 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

मासूम भाई-बहन की हत्या का खुलासा, आरोपी संजीत पासवान गिरफ्तार l
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एसआईटी ने किया मामले का उद्भेदन, घटना में प्रयुक्त स्कूटी व अन्य सामान बरामद l
हजारीबाग: भवेश मिश्रा की रिपोर्ट ।
हजारीबाग : कटकमदाग थाना क्षेत्र से लापता 11 वर्षीय बच्ची और उसके 3 वर्षीय भाई की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्चों को बहला-फुसलाकर स्कूटी से सिंदूर स्थित श्मशान घाट ले गया, जहां बच्ची के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया गया।

विरोध करने पर बच्ची की हत्या कर शव छिपा दिया गया, जबकि उसके छोटे भाई की भी गला घोंटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और लगातार छापेमारी के आधार पर आरोपी को 3 जून को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी (JH02BH-8804) और प्लास्टिक का बोरा बरामद किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले का शत-प्रतिशत उद्भेदन कर लिया गया है तथा आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजा जा रहा है।





