सदर प्रखंड के पिंडाटांड़ पंचायत और खावा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाया गया शिविर पहुंचे एलआरडीसी और अंचल अधिकारी
गिरिडीह प्रखंड के पिंडाटांड़ पंचायत और खावा पंचायत में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया।

सदर प्रखंड के पिंडाटांड़ पंचायत और खावा पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगाया गया शिविर पहुंचे एलआरडीसी और अंचल अधिकारी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : प्रखंड के पिंडाटांड़ पंचायत और खावा पंचायत में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर लगाया गया। इस शिविर का एलआरडीसी, अमरेन डांग और अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने निरिक्षण किया।

इस शिविर में लगाये गये विभिन्न स्टाॅल का एक-एक करके निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया ओर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। शिविर में हजारों ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवश्यक कागजातों को जमा किया।

ऐसा देखा गया कि जन्म प्रमाण पत्र, मईया सम्मान योजना, म्यूटेशन, जन्म ओर मृत्यु प्रमाण पत्र विधवा वृद्धा पेंशन से संबंधित ज्यादा आवेदन प्राप्त हुआ। मौके पर उपस्थित दोनों पंचायत के मुखिया ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोग अक्छादित हो इसके लिए यह शिविर कारगर सिद्ध हो रहा है।

लोग शिविर में पहुंचकर अपने अपने समस्या से संबंधित आवेदन जमा कर रहे है। छोटी मोटी समस्या का समाधान तुरंत करवाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। कहा कि इस शिविर का लाभ लोगों को पूरी तरह से मिल रहा है।




