मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मोबाइल कैंसर जांच शिविर का हुआ समापन
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मोबाइल कैंसर जांच शिविर का हुआ समापन

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मोबाइल कैंसर जांच शिविर का हुआ समापन
गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह: मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह शाखा की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मोबाइल कैंसर जांच शिविर का समापन शुक्रवार को हो गया। इस दौरान इस कैंप कुल 568 लोगों की निशुल्क जांच की गई। मालूम हो की यह कैंप 19 सितंबर से शुरू हुआ था जो 23 सितंबर तक चला। समापन समारोह में बतौर अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद् उपाध्यक्ष राकेश मोदी, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के महामंत्री अरुण गुप्ता, बचपन प्ले स्कूल की निदेशक राखी झुनझुनवाला, गिरिडीह शाखा के अध्यक्ष धीरज जैन कैंसर वैन के कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे। सभी अतिथियों को शाखा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बताया गया कि आगामी दिनों में पुनः तीन दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन गिरिडीह क्षेत्र में किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष अर्चना केडिया, सचिव रिया अग्रवाल,

कोषाध्यक्ष पूनम चिरानिया, सदस्य किरण झुनझुनवाला,स्नेहा केडिया, प्रीती सिरोहीवाला, कविता राजगड़िआ, संगीता अग्रवाल, आर्य भारतिया, खुशबू केडिया आदि मौजूद थे।




