Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरदिल्ली

माननीय नालसा, नई दिल्ली के निर्देश पर काराधीन बंदियों की रिहाई के लिए

माननीय नालसा, नई दिल्ली के निर्देश पर काराधीन बंदियों की रिहाई के लिए

माननीय नालसा, नई दिल्ली के निर्देश पर काराधीन बंदियों की रिहाई के लिए रिलीज यूटीआरसी @75 अभियान के तहत दूसरी मीटिंग का किया गया आयोजन

गिरीडीह: माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली के निर्देश पर देशभर के विभिन्न कारागारों में काराधीन बंदियों की रिहाई के लिए आजादी के अमृत महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर रिहाई अभियान “रिलीज यूटीआरसी @75” की शुरुआत की गई है।


इस अभियान के तहत अंडर ट्रायल रिव्यू कमिटी के द्वारा मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 8 अगस्त 2022 को इस तिसरी बैठक का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।
इस बैठक में केंद्रीय कारागार गिरिडीह द्वारा समर्पित काराधीन बंदियों की सूची में से आज कूल 350 बंदियों का रिव्यू सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री सौरव कुमार गौतम के द्वारा किया गया, जिनमें से 15 बंदियों को चिन्हित कर उनके मामलों पर विचार विमर्श कर उचित निर्णय हेतु अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अंडर ट्रायल रिव्यू कमिटी के सभी सदस्यों के द्वारा इन चिन्हित 15 काराधीन बंदियों के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करते हुए सर्वसम्मति से इनमें से 8 बंदियों के मामलों को जमानत हेतु योग्य समझा गया एवं संबंधित न्यायालयों को इस संबंध मे आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

विदित हो कि माननीय नालसा, नई दिल्ली के द्वारा इस संबंध में कुल 16 बिंदुओं को निर्धारित किया गया है। इन 16 बिंदुओं के तहत जो भी काराधीन बंदी चिन्हित होंगे उन्हें संबंधित न्यायालय के द्वारा तत्परता पूर्वक 15 अगस्त, 2022 के बाद उनके मामलों के विभिन्न पहलुओं पर विचार करते हुए जमानत पर रिलीज किया जाएगा।
आजादी के इस 75वें वर्षगांठ के अवसर पर माननीय नालसा, नई दिल्ली एवं माननीय झालसा, रांची के मार्गदर्शन में केंद्रीय कारा, गिरीडीह में काराधीन बंदियों के लिए यह अभियान एक सौगात की तरह बनकर आया है। न्याय प्रशासन एवं कारा प्रशासन द्वारा इस अभियान के तहत अधिक से अधिक बंदियों को चिन्हित कर रिलीज करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। निर्धारित तिथियों में इस अभियान के तहत रिलीज हेतु चिन्हित किए गए बंदियों को शीघ्र ही केंद्रीय कारागार, गिरिडीह से रिलीज किया जाएगा। इससे केंद्रीय कारा गिरिडीह में क्षमता से अधिक रह रहे बंदियों का बोझ भी कम होगा।

विज्ञापन

Related Articles

Back to top button