माधुयासाई गांव में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, गणेश पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया,
भगवान गणेश जी की पूजा पूरे देश में मुख्य रूप से भाद्रपद महीना के शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन की जाती है वहीं पोटका के गंगाडीह पंचायत अंतर्गत माधुयासाई गांव में ग्रामीणों के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को भग्य गणेश पूजा पंडाल एवं भगवान गणेश जी की सुंदर मूर्ति स्थापना कर, गणेश पुजा का आयोजन धूमधाम से किया गया।

माधुयासाई गांव में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर, गणेश पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया,
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
भगवान गणेश जी की पूजा पूरे देश में मुख्य रूप से भाद्रपद महीना के शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दिन की जाती है वहीं पोटका के गंगाडीह पंचायत अंतर्गत माधुयासाई गांव में ग्रामीणों के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को भग्य गणेश पूजा पंडाल एवं भगवान गणेश जी की सुंदर मूर्ति स्थापना कर, गणेश पुजा का आयोजन धूमधाम से किया गया।

इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों, एवं माधुयासाई गांव के अलावे अगल-बगल गांव से आए हुए कई संख्या में श्रद्धालुओ की मौजूदगी में, पंडाल में उपस्थित पंडित के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ, भक्ति भाव से भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की गई । इस दौरान पूजा में श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर सुख, शांति , समृद्धि एवं खुशियली की मंगल कामना की गई।

गणेश पूजा को लेकर युवाओं एवं बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मौके पर पूजा कमेटी के सुजय गोप ने कहा कि भगवान गणेश जी की पूजा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे ग्रामीणों का सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पूजा की शुरुआत 2014 में हुआ था जो की 12 साल पूर्ण होने जा रहा है। पूजा के उपरांत मनोरंजन के लिए बच्चों का डांस प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, इसमें जो भी बच्चे विजेता ,ऊपविजेता होंगे, उन्हें पूजा कमेटी के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
इस दौरान पूजा कमेटी के रितेश गोप, राजीव गोप, विश्वनाथ गोप, देवाशीष गोप, सूरज गोप, विजय गोप, सुजय गोप, कार्तिक गोप, नवीन गोप, गौतम गोप, शक्ति गोप, राजेश गोप, विनोद गोप, जगन्नाथ गोप आदि के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।