मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा सफल करियर काउंसलिंग कैंपेन का आयोजन l
मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के सहयोग से एक सफल करियर काउंसलिंग कैंपेन का आयोजन किया गया।

मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा सफल करियर काउंसलिंग कैंपेन का आयोजन l
हजारीबाग : आज मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के सहयोग से एक सफल करियर काउंसलिंग कैंपेन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करना एवं विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष न्यायाधीश (भूमि अधिग्रहण) तन्वी मैम, एसडीएम हजारीबाग आदित्य पाण्डेय, सेकेंड स्कूल के संस्थापक एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऋषिकेश पाण्डेय तथा यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल रश्मि प्रधान उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों का स्वागत झारखंड की पारंपरिक संस्कृति के प्रतीक ‘जोहार’ शॉल, पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। इस अवसर पर मातृभूमि फाउंडेशन के संस्थापक दीपंक कुमार द्वारा प्रिंसिपल रश्मि प्रधान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने-अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें करियर चयन, लक्ष्य निर्धारण और निरंतर प्रयास के महत्व पर प्रेरित किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।

कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था की कोर मेंबर जया पाठक द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया, जिसने पूरे आयोजन को सजीव बनाए रखा। इस अवसर पर संस्था के को-फाउंडर सौरव तिवारी, कोर मेंबर साहिल तिवारी, राहुल, मयंक, साक्षी, मुस्कान, तनु, मुन्नी, यालीना, राजनंदिनी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ऋषिकेश पाण्डेय द्वारा कैंपेन हेड शौर्या श्री एवं अमर सिंह को सफल आयोजन हेतु शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अंततः कॉलेज की शिक्षिका उर्मिला मैम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
मातृभूमि फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कैंपेन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।



