Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मातृत्व योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, तीन मोबाइल समेत कई अन्य चीजें बरामद

गिरिडीह। जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

मातृत्व योजना के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े, तीन मोबाइल समेत कई अन्य चीजें बरामद

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह। जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को बेंगाबाद थाना क्षेत्र से दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी बरवाडीह स्थित कार्यालय में साइबर डीएसपी आबिद खान ने प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी खंडोली डैम के पास शहरपुरा जंगल में की गई

साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों शंकर कुमार वर्मा और धनुषधारी प्रसाद वर्मा निवासी लाछुवाडीह, थाना बेंगाबाद को धर-दबोचा। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे स्वयं को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ की राशि दिलाने का झांसा देते थे और ठगी की रकम से मोबाइल रिचार्ज एवं ऑनलाइन खरीदारी करते थे।

पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक श्रम कार्ड और एक वोटर कार्ड जब्त किए हैं।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के साथ उपनिरीक्षक पुनित गौतम, गुंजन कुमार, राम प्रवेश यादव, संजय मुखियार एवं पुलिस लाइन के सशस्त्र बल शामिल थे।

इस बाबत साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरिडीह पुलिस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर थाना या स्थानीय पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button