Breaking Newsझारखण्डमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

महिला हिंसा जागरूकता अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

महिला हिंसा जागरूकता अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

 

महिला हिंसा जागरूकता अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस और लीड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को शहर के टावर चौक पर महिला हिंसा जागरूकता अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक में पुलिस उपाधीक्षक संजय राणा, यातायात प्रभारी प्रेम रंजन उराव, महिला थाना प्रभारी मनीषा कुमारी समिति ने जवान मौजूद थे। नुक्कड़ नाटक के दौरान महिला जागरूकता और उत्थान को लेकर कलाकार रूपलाल महतो आशा विश्वकर्मा जयंती देवी खुशबू कुमारी के द्वारा कई तरह के नाटक व गीत प्रस्तुत किया गया। इस बाबत डीएसपी संजय राणा ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के संबंध में शहर के बीच टावर चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया गया। कहा की वर्तमान समय में शादी के बाद भी महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है जो अपराध है। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज प्रथा एक कानूनन जुर्म है। दहेज लेना और दहेज देना दोनों अपराध है।

उन्होंने सभी को जागरूक होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया। डीएसपी ने कहा कि समाज में महिला हिंसा भी चरम पर है। जिसको लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी किया जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेगा और आने वाले दिनों में साइबर क्राइम के बारे में भी लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button