Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महापौर प्रमिला मेहरा ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण, सफाई व मूलभूत सुविधाओं पर दिया गया जोर l

गिरिडीह, महापौर प्रमिला मेहरा ने बस स्टैंड का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महापौर प्रमिला मेहरा ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण, सफाई व मूलभूत सुविधाओं पर दिया गया जोर l

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : महापौर प्रमिला मेहरा ने बस स्टैंड का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था की स्थिति को देखा और मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर बस स्टैंड को पूरी तरह स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने वेतन से जुड़ी अपनी समस्याएं भी रखीं। महापौर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया।

भ्रमण के क्रम में बस स्टैंड में कई बुनियादी समस्याएं सामने आईं। यहां साफ-सफाई, लाइट और पानी की समुचित व्यवस्था का अभाव देखा गया। नालियों पर ढक्कन एवं स्लैब की आवश्यकता, यात्री शेड के पास नाली की सफाई, पार्क क्षेत्र में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत बताई गई।

यात्रियों ने बताया कि कई प्रमुख स्थानों पर लाइट नहीं रहने से काफी परेशानी होती है, वहीं पानी की कमी के कारण यात्रियों और दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर महिलाओं के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी असुविधा हो रही है। टेंपो स्टैंड के पास शौचालय निर्माण की मांग भी उठाई गई।

महापौर ने कहा कि बस स्टैंड में पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक ट्यूबवेल (टिप बोरिंग) की व्यवस्था की जा सकती है, जिससे काफी हद तक समस्या का समाधान होगा।
इस मौके पर लखन शर्मा, गोरी प्रसाद, विकास, हरी, योगेश्वर दास, विसपत दास, बबलू, महेंद्र दास, संवेदक सुनील पासवान, प्रभु, हरी मोहन वर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button