मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्दोही के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के संबंध में कार्रवाई की गई।

पलामू : मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्दोही के जंगली क्षेत्र में स्थित वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम/पोस्ता की खेती के संबंध में कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छानबीन के क्रम में यह पाया गया कि वन भूमि में करीब 12 एकड़ क्षेत्रफल में अवैध रूप से अफीम/पोस्ता की फसल लगाई गई थी।

उक्त सूचना के सत्यापन के पश्चात विधिवत कार्रवाई करते हुए संपूर्ण अवैध फसल को मौके पर ही विनष्ट किया गया। उक्त विनष्टीकरण अभियान में मनातू थाना के पदाधिकारी एवं चक पिकेट के पदाधिकारी, मनातू थाना/चक पिकेट के जवान तथा वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से शामिल रही।
अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों का नाम-पता सत्यापन किया जा रहा है।
वन विभाग द्वारा इस मामले में वन अधिनियम के अंतर्गत वन वाद दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।