Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को मंत्री सुदीव्य कुमार ने दिया बल, स्वयं भरा गणना प्रपत्र, नागरिकों से SIR-2026 में सहयोग की अपील

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदीव्य कुमार ने स्वयं अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर अभियान में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।

मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान को मंत्री सुदीव्य कुमार ने दिया बल, स्वयं भरा गणना प्रपत्र, नागरिकों से SIR-2026 में सहयोग की अपील

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) के तहत झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदीव्य कुमार ने स्वयं अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर अभियान में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने अपना भरा हुआ गणना प्रपत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव को सौंपा।

इस अवसर पर मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है। उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने तथा SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाने, उसका संग्रहण और मतदाता सूची के अद्यतन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने लोकतांत्रिक दायित्व का निर्वहन करते हुए समय पर गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

जिला प्रशासन ने बताया कि SIR-2026 अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। अभियान की नियमित समीक्षा भी की जा रही है, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन रूप से दर्ज किया जा सके।

Related Articles

Back to top button