Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मजदूरों ने 15 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर रिद्धि सिद्धि कारखाने का किया गेट जाम और परिचालन को किया ठप

सोमवार को शासनबेरिया स्थित रिद्धि सिद्धि कारखाने के मजदूर 15 % बोनस की मांग को लेकर कारखाने का गेट जाम कर धरना प्रदर्शन किया और प्रबन्धन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की ।

मजदूरों ने 15 प्रतिशत बोनस की मांग को लेकर रिद्धि सिद्धि कारखाने का किया गेट जाम और परिचालन को किया ठप

निरसा से मलय गोप

निरसा : सोमवार को शासनबेरिया स्थित रिद्धि सिद्धि कारखाने के मजदूर 15 % बोनस की मांग को लेकर कारखाने का गेट जाम कर धरना प्रदर्शन किया और प्रबन्धन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की । यूनियन के अध्यक्ष बबलू गोप एवं महासचिव रघु मिश्रा ने कहा की 2020 में प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी की आगामी पांच वर्षो यानी 2024 तक 11 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा।

इस वर्ष 2025 को प्रबन्धन के साथ बैठक हुई जिसमें प्रबन्धन द्वारा बोनस का प्रतिशत बढ़ाने के बजाय कटौती करने बात कही गई । वार्ता विफल रही । प्रबन्धन अपने वादे से मुकरने लगी जो मजदूर विरोधी है । उन्होंने कहा कि हमलोंगों की मांग है की इस वर्ष कम से कम 15 प्रतिशत बोनस देना होगा अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा

वार्ता में बबलू गोप, बीरू साव, रघु मिश्रा, दयामय, माजी, झांटू पात्रों, वरुण पाल बादल बौरी, शंकर मान आदि उपस्थित थे । सूत्र के अनुसार जीप सदस्य बादल बाउरी मजदूर व प्रबन्धन के बीच मध्यस्ता का प्रयास में जुट गए हैं । देखना है मजदूरों को कितना लाभ होगा ।

Related Articles

Back to top button