Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

मकर संक्रांति के अवसर पर 15 को ‘हज़ारीबाग साईं परिवार’ के द्वारा किया जाएगा विशाल भण्डारा का आयोजन ।

मकर संक्रांति में खिचड़ी, चूड़ा- तिलकुट, हलवा-पूरी से होगा भंडारा कार्यक्रम

मकर संक्रांति के अवसर पर 15 को ‘हज़ारीबाग साईं परिवार’ के द्वारा किया जाएगा विशाल भण्डारा का आयोजन ।

मकर संक्रांति में खिचड़ी, चूड़ा- तिलकुट, हलवा-पूरी से होगा भंडारा कार्यक्रम

हज़ारीबाग:- ‘हज़ारीबाग साईं परिवार’ निबंधन संख्या 8188 के द्वारा आप सभी हज़ारीबाग वासियों को बड़े हर्ष के साथ यह सूचित किया जा रहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंद्रपुरी स्तिथ छठ तालाब के बगल स्तिथ साईं मंदिर के परिसर में मकर संक्रांति के शुभावसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी 15 जनवरी को विशाल भंडारा का आयोजन हज़ारीबाग साईं परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा बड़े ही धूम धाम से किया जायेगा उक्त बातें मंगलवार को बैठक में सदस्यों के द्वारा बताई गई। ‘हज़ारीबाग साईं परिवार’ निबंधन संख्या 8188 के सदस्य लगातार बढ़- चढ़ कर सामाजिक कार्यों के साथ साथ साईं बाबा के विचार व भक्ति को प्रचार प्रसार करने में भी अपनी जोर दिखाई है। इससे पूर्व में भी मुनका बगीचा स्तिथ शिर्डी के बाबा के द्वारा प्रवचन का भी कार्यक्रम के साथ विशाल भण्डारा का कार्यक्रम किया जा चुका हैं।

ज्ञात हो कि 04 दिसम्बर 2018 को हज़ारीबाग साईं परिवार का रेजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। जिसका रेजिस्ट्रेशन क्रमांक संख्या:- 8188 है ।

 

साईं बाबा के सुबह के आरती के बाद में साईं मंदिर के परिसर में ही विशाल भण्डारा का कार्यक्रम कराया जाएगा। यह आयोजन ‘हज़ारीबाग साईं परिवार’ जिसका क्रमांक संख्या 8188 के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है, इसमें हज़ारीबाग के तमाम श्रद्धालु गण अधिक से अधिक सम्मिलित हो कर पुण्य के भागी बने। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी साईं परिवार का सहयोग प्रार्थनीय है । जिसमें की मुख्य रूप से मनोज सिन्हा , सुनील अग्रवाल,प्रदीप मालाकार, मनीष चौरसिया, संजय कुमार, संजय कश्यप, सुनील कुमार गुप्ता,कृष्णा पाण्डेय, बल्ली गुप्ता, सुशील जायसवाल, बबलू शर्मा, सरोज कुमार सिंह ,राकेश कुमार, डॉ अमरेंद्र कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, अर्जुन कुमार, संजीव सिंह के साथ आनंद सिन्हा सहित समस्त लोग इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button