भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गिरिडीह विधानसभा के लाभार्थी सम्मेलन का किया गया आयोजन
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गिरिडीह विधानसभा के लाभार्थी सम्मेलन का किया गया आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गिरिडीह विधानसभा के लाभार्थी सम्मेलन का किया गया आयोजन
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा,सुशाशन एवम गरीब कल्याण के तहत चलाये जा रहे विगत 30 मई से पार्टी के द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में गिरिडीह विधानसभा का लाभार्थी सम्मलेन बरनवाल सेवा सदन बरमसिया में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे,ने किया जबकि संचालन ज़िला महामन्त्री सुभाषचंद्र सिन्हा ने किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतरा के सांसद सुनील सिंह इस कार्यक्रम के प्राभारी के रूप में उपष्ठित थे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,ज़िला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा,संदीप डंगायच,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक उपाध्याय,जिलापरिषद सदस्य विनय शर्मा,सासंद प्रतिनिधि दिनेश यादव,महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष संगीता सेठ,विभाकर पांडेय,विनय सिंह,सभी मंडल के अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, अनिल वर्मा,राजेश गुप्ता,अजय सिंहअनूप सिन्हा,संत कुमार लल्लू,उत्तम लाला,संजय सिंह,गोबिंद तुरी,प्रकाश दास,रीना शर्मा,रीना मंडल,हबलु गुप्ता,दीपक शर्मा, वीरेंद्र वर्मा,दीपक स्वर्णकार,इनोद साव,गोपाल विश्वकर्मा,मोती लाल उपाध्याय
गंगाधर दास,प्रदीप राय, बबलू साव,सिंकू सिन्हा,नीलू सिन्हा,सुरेश सिन्हा,रबिन्द्र मंडल,समशाद आलम,अरविंद वरनबाल, गोपाल मंडल,नेमचंद मंडल,खिरोधर दास,सुबोध सिंह,अशोक सिंह,नवनीत सिंह,सहित गिरिडीह विधानसभा अंतर्गतभारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेने वाले सैकड़ो लाभार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत पार्टी के महापुरुष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,एवम पंडित दीनदयाल उपाधयाय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया,उसके बाद राष्ट्रगान वंदेमातरम का गान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्मलेन में आये हुए लाभार्थियों का परिचय मुख्य अतिथि के समक्ष कराया गया।
इस सम्मलेन को संबोधित करते हुए गिरिडीह के निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि जबसे केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, देश निरंतर आगे बढ़ रहा है, आज उनके द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देश की जनता को सीधे मिला रहा है।आज देश की 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया गया है, जिससे हमारी मातृशक्ति जो चूल्हे में फूंक मार कर खाना बनाते हुए विभिन्न बीमारियों ग्रषित हो जाया करती थी,जिसके कारण वो असमय काल के गाल में समा जाती थी,उससे मुक्ति देने का काम किया है।महिलाओं के लिए हमारे देश मे एक कुव्यवस्था थी लज्जाभंग होने की,जिसके चलते हमारी घर की महिलाएं अहले सुबह ही शौचालय के निकल जाती थी,जिसके कारण कोई घटना असमाजिक तत्वों के द्वारा घटित होने का भय उन महिलाओं के साथ साथ परिवार के अन्य सदस्यो को लगा रहता था।इस व्यवस्था से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन काफी व्याकुल रहता था,उसके निराकरण के लिए इन्होंने घर घर शौचालय देने काम किया।आज महिलाएं इस योजना का लाभ पूरी तरह से ले रही है।हमारे प्रधानमंत्री ने देश की मातृशक्ति को परिवार का मुखिया बनाने का ताकत दिया,उनके द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं को प्रमुखता से स्थान दिया।देश आज रक्षा,विज्ञान,उधोग, वाहन निर्माण,चिकित्सा ,आधुनिक युग के प्रमुख अंग मोबाईल के क्षेत्र में पूरे विश्व मे अग्रणी स्थान पर है।अब हमारे देश मे भी यह व्यवस्था विश्वस्तरीय हो चुकी है।यह हमारे प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया, लोकल फ़ॉर वोकल और स्टार्टअप पर जोर देने से हुआ है।इन योजनाओं के धरातल पर उतारने से देश करोड़ो युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने काम किया है।जिसका लाभ हमारे युवा उठा कर अपने साथ साथ अन्य युवाओं को भी रोजगार उप्लब्ध करा रहे हैं।जो युवा खुद कभी एक अदद नौकरी की तलाश में रहता था,आज वह युवा कइयों को रोजगार दे रहा है।आज हमारे देश की सनातनी परंपरा को भी फिर से साकार करने का काम हमारे सरकार के द्वारा किया जा रहा है।जहाँ हमारे आराध्य भगवान श्री राम के जन्मस्थली अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो कर उसके उदघाटन के समय का पूरा देश उत्साह से इंतज़ार कर रहा है।तो वही देवो के देव महादेव का उज्जैन महाकाल मंदिर का भव्य कॉरिडोर बन कर तैयार किया गया है।काशी के विश्वनाथ मंदिर का भी कायाकल्प हो चुका है।जिसे देखने और बाबा के चरणों मे रोजाना लाखो लोग अपना मुराद रखने आ रहे हैं।
वही दूसरी तरफ हमारे देश की अर्थव्यवस्था को सबसे ज्यादा मजबूती प्रदान करने वाली परिवहन व्यवस्था को भी अंतररास्ट्रीय स्तर पर निर्माण कराया जा रहा है।आज देश के किसी भी कोने के सड़क पर गाड़िया 120 से 160 की स्पीड से चला कर पहुंच सकते हैं, इसका श्रेय भी नरेंद्र मोदी को जाता है।
आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन चुका है।पूरा विश्व उनकी अगुवाई में चलने का काम कर रहा है। उनके विचारों को सुन कर विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष अभिभूत हो उनका अनुशरण कर रहे हैं।मुझे विश्वास है कि देश मे आगामी लोकसभा चुनाव में आप तमाम लोगो के समर्थन से 400 सीटो पर विजय प्राप्त करने काम करेगी।
मुख्य अतिथि सह कार्यक्रम के प्राभारी चतरा के सांसद सुनील सिंह ने लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम पार्टी के विचारों से अवगत कराया और कहा कि जिस प्रकार हमारे पार्टी के पूर्वजों ने जिस तरह ऋषि दधीचि ने अपनी अस्थितयो को दान देकर देवता और असुर के महासंग्राम में उनके अस्थि के व्रज से देवाताओ के द्वारा विजयी प्राप्त किया,उसी प्रकार हमारी पार्टी के पूर्वजों ने भी उसी प्रकार अपनी अस्थियों को दान देकर इस पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुचाने का काम किया है।जिससे कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोंच सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर काम करती है।यहाँ उनके द्वारा किसी को व्यक्तिगत लाभ नही बल्कि पूरे समाज को लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के द्वारा जो यह लाभार्थी सम्मेलन कराया जा रहा है, यह अपनी बखान करने के लिए नही बल्कि इस सम्मलेन के तहत उन लाभार्थियों से रूबरू होना है, जिससे कि लोगो मे यह विश्वास पैदा हो कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर जनता को सुपुर्द की है, उसका लाभ लोगो को शत प्रतिशत मिल रहा है ।इसको लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनसे उनके विचारो के जाने।आज देश के गरीबो के हक़ का पैसा उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से पूरा का पूरा पहुंच रहा है।वही देश की पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा यह कहा जाता रहा है कि दिल्ली से जब गरीबो के लिए 1 रुपये भेजा जाता है तो वो गरीबो के बीच पहुचते पहुँचते 20 पैसा हो जाता है।

हमारे प्रधानमंत्री ने इस व्यवस्था को बदलने का काम किया और आज केंद्र की गरीब कल्याणकारी योजना की राशि को बैगर भ्र्ष्टाचार हुए उन तक पहुंच रही है।उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड की सरकार केवल लूट में लगी हुई है।यह लूट बालू,खनिज,जमीन और जंगल के क्षेत्र में मची हुई है।राज्य के गरीब जनता के हक़ को छीन कर अपने तिजोरी भरने काम कर रही है।बारिश का समय आ चुका है, परंतु यह निरंकुश सरकार किसानों को अभी तक बीज मुहैया नही करा पाई है।
सम्मलेन का समापन भाषण ज़िला मंत्री सदानंद राम ने किया।




