Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल एवं घनश्याम मंडल के घर पहुंच कर हाल-चाल पूछते हुए, ली जानकारी।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने बीते दिन जानलेवा हमला में पोटका 12 के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, एवं घनश्याम मंडल के हल्दीपोखर घर पहुंची एवं हालचाल पूछा।

भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल एवं घनश्याम मंडल के घर पहुंच कर हाल-चाल पूछते हुए, ली जानकारी।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की धर्मपत्नी सह भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने बीते दिन जानलेवा हमला में पोटका 12 के जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, एवं घनश्याम मंडल के हल्दीपोखर घर पहुंची एवं हालचाल पूछा। सूरज मंडल ने घटना के दिन जलाभिषेक करने परिवार एवं दोस्त के साथ हरिणा मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर जाने के दौरान रात में महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर अज्ञात 30-35 लोगों द्वारा लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।

मीरा मुंडा ने कहा कि घटना की जितनी निंदा किया जाए कम होगा। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के विरुद्ध हमला होने से ढीली कानून व्यवस्था की स्थिति का पता चलता है। उन्होंने प्रशासन से मांग किया है कि सूरज मंडल एवं दो अन्य के हमलावरों को पुलिस जांच कर शीघ्र गिरफ्तार करें।

हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भाजपा पार्टी स्तर पर बैठक कर आंदोलन की रुपरेखा तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर दुलाल मुखर्जी, सुदीप डे, शक्ति पद मंडल,कोवाली भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामल महाकुड़ सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button