भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण को संकल्पित संगठन: सुरेश मंडल l
भारतीय जनता पार्टी लेदा मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक गुरुवार को सेनादोनी पंचायत के कोल्हारिया में आयोजित की गई।

भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण को संकल्पित संगठन: सुरेश मंडल l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, 4 जून : भारतीय जनता पार्टी लेदा मंडल की संगठनात्मक मासिक बैठक गुरुवार को सेनादोनी पंचायत के कोल्हारिया में आयोजित की गई। बैठक में गिरिडीह महानगर मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद मंडल बतौर प्रभारी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और आम लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना भी उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 जून को सभी बूथों पर “माँ के नाम एक पेड़” अभियान के तहत पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा 8 से 14 जून तक प्रबुद्ध नागरिकों के बीच विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं कोवाड़ मोड़, लेदा बाजार और सेनादोनी रेलवे स्टेशन में स्वच्छता अभियान भी संचालित होगा। 15 से 21 जून तक सभी पंचायतों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बैठक के दौरान लेदा मंडल क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से प्राप्त जनसमस्याओं का भी संकलन किया गया। सिंदवारिया, लेदा, पहाड़पुर, बजटो, अलगुन्दा, जीतपुर और सेनादोनी पंचायतों से पेयजल, सड़क, बिजली और सिंचाई से जुड़ी कुल 45 से अधिक समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया। इन समस्याओं के समाधान के लिए विभागवार आवेदन तैयार कर संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
सुरेश प्रसाद मंडल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। जनता की समस्याओं के समाधान और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।
बैठक को सफल बनाने में पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद वर्मा, नारायण पांडेय, प्रकाश सिंह, जागेश्वर यादव, राज किशोर वर्मा, शिवकुमार यादव, राजेश वर्मा, दिलचंद वर्मा, राजेश कुमार सिंह, बालेश्वर वर्मा, कृष्णा कुमार वर्मा, नरेश साव, पंकज देव, जगरनाथ यादव, अनिल मंडल, दिलीप यादव, अजीत सिंह, गणेश दास, उपेंद्र वर्मा, बेबी देवी, सरोज देवी, दुलारी देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




