Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

भाकपा-माले का 6ठा प्रखंड सम्मेलन संपन्न,अशोक चौधरी चुने गए प्रखंड सचिव

भाकपा-माले का 6ठा प्रखंड सम्मेलन संपन्न,अशोक चौधरी चुने गए प्रखंड सचिव

चलकुशा भाकपा-माले का 6ठा प्रखंड सम्मेलन संपन्न,अशोक चौधरी चुने गए प्रखंड सचिव

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड के चलकुशा में भाकपा-माले का छठा प्रखंड सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन मे पर्यवेक्षक जिला कमेटी सदस्य घनश्याम पाठक की देखरेख में किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य सह जिप सदस्य सविता सिंह व संचालन जिला कमेटी सदस्य अशोक चौधरी ने किया। पर्यवेक्षक ने कहा कि मौजूदा दौर में केंद्र की मोदी सरकार बड़े-बड़े धन्ना सेठों के हित में काम कर रही है, महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही गैर जरूरी मुद्दों को उठा रही है। सर्व समिति से 17 सदस्ये कमिटी बनाई गई और अशोक चौधरी को प्रखंड सचिव चुना गया। जीप सदस्य ने नई कमेटी को बधाई देते हुए जनमुद्दों के सवाल पर आंदोलन तेज करने को और 17 ,18 अप्रैल को जिला सम्मेलन एवं 22 ,23,24, अप्रैल को राज सम्मेलन पर भी चर्चा की ।

नवगठित कमेटी में सविता सिंह नईम अंसारी अलाउद्दीन अंसारी हिदायत अंसारी मुस्लिम अंसारी कन्हैया सिंह बाबूजन अंसारी संतोष सिंह इंद्रदेव सिंह रामप्रसाद राम मुन्ना राणा लक्ष्मण दास महेश पासवान सावित्री देवी शरीफ मियां लक्ष्मी पांडेय मुबारक अंसारी बासुदेव पासवान जमील अंसारी चुने गए। सम्मेलन में पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button