Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गिरिडीह जिले के बगोदर में नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेको पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया

ब्रेक फेल होने से ट्रेलर अनियंत्रित, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के बगोदर में नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बेको पेट्रोल पंप के पास एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे वाहनों से टकरा गया।

बताया जाता है कि ट्रेलर ने पहले एक कार और दो बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रेलर आगे बढ़ते हुए पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मारकर रुक गया।

घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। हादसे में ट्रेलर चालक समेत कुल तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को नियंत्रित करने की पूरी कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि ट्रेलर सीधे पेट्रोल पंप या भीड़भाड़ वाली जगह में घुस जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button