बोकारो रेंज के आईजी सुनील भाष्कर पहुंचे गिरिडीह, पुराने पुलिस लाईन में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई दिशा – निर्देश
बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर आज गिरिडीह पहुंचे. गिरिडीह के बरवाडीह स्थिति पुराने पुलिस लाईन (एसडीपीओ कार्यालय ) में आईजी सुनील भास्कर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

बोकारो रेंज के आईजी सुनील भाष्कर पहुंचे गिरिडीह, पुराने पुलिस लाईन में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर, पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए कई दिशा – निर्देश
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर आज गिरिडीह पहुंचे. गिरिडीह के बरवाडीह स्थिति पुराने पुलिस लाईन (एसडीपीओ कार्यालय ) में आईजी सुनील भास्कर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार, एसडीपीओ जितवाहन उरांव समेत तमाम पुलिस पदाधिकारियों ने आईजी का स्वागत किया.

इसके बाद आईजी सुनील भास्कर ने एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया और बैठक की और गिरिडीह जिले में लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.

साथ हीं पुलिस – पब्लिक के रिश्ते को मजबूत करने के लिए भी सभी को बेहतर तरीके से काम करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे आईजी श्री भाष्कर ने महिला उत्पीड़न की शिकायतों का निष्पादन त्वरित गति में करने और आर्थिक अपराध समेत अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

इस दौरान गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार के अलावे एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव समेत तमाम पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.




