Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बैंक ऑफ़ इंडिया हजारीबाग कार्यालय के अधिकारियों-कर्मियों ने ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की ली शपथ

बैंक ऑफ इंडिया, हजारीबाग क्षेत्रीय कार्यालय में 30th अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत शपथ समारोह मनाया गया।

बैंक ऑफ़ इंडिया हजारीबाग कार्यालय के अधिकारियों-कर्मियों ने ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने की ली शपथ

बैंक ऑफ इंडिया, हजारीबाग क्षेत्रीय कार्यालय में 30th अक्टूबर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत शपथ समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने की। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कर्तव्यों के पालन की शपथ ली तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकता और सत्यनिष्ठा का संदेश देते हुए कहा कि ईमानदारी ही सफलता की पहचान है।

कार्यक्रम में विजिलेंस अधिकारी हिमांशु गर्ग ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से पारदर्शी कार्यसंस्कृति अपनाने का आग्रह किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र कुमार, विजिलेंस अधिकारी हिमांशु गर्ग सहित बैंक के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button