
संयुक्ता न्यूज डेस्क
बरकट्ठा – प्रखंड के विभिन्न संकुलों समेत राज्य भर में कार्यरत संकुल साधन सेवियों की होली इस बार बेरंग रहेगी। इन्हें पिछले दो माह से मानदेय नही मिला है।मानदेय नही मिलने से संकुल साधनसेवियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।यह बातें सीआरपी/बीआरपी प्रखंड अध्यक्ष रामकृष्ण पांडेय ने कही ।उन्होंने कहा कि एक दिन बाद होली है और अब तक जनवरी व फरवरी का मानदेय नहीं मिला है ।
मामूली मानदेय पर काम करने वाले तथा झारखंड में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षाविद संकुल साधन सेवी महंगाई के इस दौर में परिवार का बोझ कैसे उठाते होंगे,सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है




