Breaking Newsउद्घाटनझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पलारपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, 3 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ।

निरसा विधानसभा क्षेत्र के पलारपुर पंचायत अंतर्गत नीचे बेलडांगा गांव में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ

पलारपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, 3 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ।

निरसा विधानसभा क्षेत्र के पलारपुर पंचायत अंतर्गत नीचे बेलडांगा गांव में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ

झारखंड संवादाता मलय गोप

निरसा : निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी तथा जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास ने नारियल फोड़कर किया। इस दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मीडिया से बातचीत करते हुए ग्रामीण केवल भंडारी ने बताया कि इस स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण में झामुमो के जिला संयुक्त सचिव तपन तिवारी, पलारपुर पंचायत की मुखिया अपर्णा देवी तथा निरसा विधायक अरूप चटर्जी की अहम भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि मुखिया अपर्णा देवी की अनुशंसा, तपन तिवारी के अथक प्रयास और विधायक अरूप चटर्जी के सहयोग से ही इस उप स्वास्थ्य केंद्र का प्रस्ताव पारित हो सका। ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र बन जाने के बाद क्षेत्र के करीब 3000 आदिवासी एवं हरिजन समाज के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

 

छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए अब उन्हें निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। शिलान्यास कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी, जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास के अलावा रतन तिवारी,

सौरव तिवारी, सुरेश बाउरी, केवल भंडारी, बाबन तिवारी, किशन तिवारी, आजादी बाउरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था मजबूत होगी और जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button