बीते दिन जिला परिषद सदस्य एवं उनके साथियों पर हमले के विरोध में 23 अगस्त को बंद रहा हल्दीपोखर बाजार ।
पोटका के हरिणा बाबा मुक्तेश्वर धाम में 17 अगस्त तड़के दो-आढाई बजे कांवर यात्रा के दौरान जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल एवं उनके साथियों पर हुए हमले में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर शौर्य यात्रा समिति एवं ग्रामीणों के द्वारा आहुत रविवार 23 अगस्त को हल्दीपोखर बाजार के सभी दुकान व्यापक रूप से बन्द देखने को मिला।

बीते दिन जिला परिषद सदस्य एवं उनके साथियों पर हमले के विरोध में 23 अगस्त को बंद रहा हल्दीपोखर बाजार ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका के हरिणा बाबा मुक्तेश्वर धाम में 17 अगस्त तड़के दो-आढाई बजे कांवर यात्रा के दौरान जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल एवं उनके साथियों पर हुए हमले में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर शौर्य यात्रा समिति एवं ग्रामीणों के द्वारा आहुत रविवार 23 अगस्त को हल्दीपोखर बाजार के सभी दुकान व्यापक रूप से बन्द देखने को मिला।

वही बन्द के दौरान वाहनों की परिचालन मुक्त रखा गया था। ज्ञात रहे बीते 17 अगस्त तड़के 2 से 2,30 बजे जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल एवं उनके साथियों के द्वारा हरिणा मुक्तेश्वर धान कांवर यात्रा के दौरान, पल्ली मंगल स्कूल के सामने कुछ अज्ञात युवकों के द्वारा अभद्र टिप्पणी पर जिला परिषद सदस्य द्वारा विरोध करने से, अज्ञात युवकों ने जिला परिषद सदस्य एवं उनके साथियों पर हमला कर घायल कर दिया था।
वही घटना में किसी आरोपियों का गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष देखने को मिला। जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल में कहां कि घटना में शामिल सभी दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।