बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गिरिडीह में भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गिरिडीह में भाजपाइयों ने शुक्रवार को सर्कस मैदान से विजय जुलूस निकाला।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गिरिडीह में भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद गिरिडीह में भाजपाइयों ने शुक्रवार को सर्कस मैदान से विजय जुलूस निकाला। इस जुलूस में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सर्कस मैदान से शुरू हुई विजय जुलूस झंडा मैदान होते हुए टावर चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंची।

इस मौके पर जगह-जगह पटाखा फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया। वही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की धमाकेदार जीत हुई है। बिहार वासियों को एनडीए का समर्थन करने के लिए बधाई दी गई।

बताया गया कि यह जीत सुशासन जनकल्याण विकास ओर सामाजिक न्याय की है। कहां की एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी और तेज रफ्तार से विकास होगा।

इस मौके पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे दिलीप वर्मा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव चुन्नू कांत सुनील पासवान कामेश्वर पासवान विनय सिंह संजीव कुमार नवीन सिन्हा सुभाष चंद्र सिंह संदीप देगाईच संजीत सिंह पप्पू मनोज शंघाई अजय रंजन सिंह सहित कई भाजपाई मौजूद थे।




