Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हजारीबाग में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेताओं का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज का हजारीबाग परिसदन में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार (बब्लू) कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

हजारीबाग में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेताओं का भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन

जीतन राम मांझी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य: राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे

झारखंड में तेजी से संगठन का जनाधार बढ़ रहा है: प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज

आने वाला समय हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का होगा: जिला अध्यक्ष राजकुमार

हजारीबाग : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज का हजारीबाग परिसदन में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार (बब्लू) कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे ने झारखंड में पार्टी की रणनीति, संगठन विस्तार तथा राज्य के प्रमुख राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक एवं केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि झारखंड में तेजी से संगठन का जनाधार बढ़ रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने झारखंड में पार्टी की गतिविधियों, संगठनात्मक रणनीति और विस्तार अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) लगातार अपनी सक्रियता के कारण लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीति, सिद्धांत और सामाजिक न्याय की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आने वाले समय में संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष राजकुमार (बब्लू) कुशवाहा ने कहा कि पार्टी की नीति एवं सिद्धांतों से आम लोगों को जोड़ते हुए पूरे हजारीबाग जिले में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन द्वारा चलाए जा रहे संगठन विस्तार अभियान को संकल्पपूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाला समय हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) का होगा।

प्रदेश संगठन सचिव शमीम अख्तर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन के निर्देशन में झारखंड में सुनियोजित रणनीति के तहत संगठन विस्तार का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) झारखंड की राजनीति में नया इतिहास रचेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अनिल सिंह, प्रदेश सचिव अंकित पांडे, मुस्ताक खान, हिस्बातुल्लाह अंसारी, तौकीर आलम, मोहम्मद बिट्टू, दानिश अख्तर, इम्तियाज, संतोष, रविन्द्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button