Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का मटकी फोड़ आंदोलन, सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप l

गिरिडीह में बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को भाजपा ने समाहरणालय परिसर में मटकी फोड़ आंदोलन किया।

बिजली-पानी संकट पर भाजपा का मटकी फोड़ आंदोलन, सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह में बिजली और पानी की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को भाजपा ने समाहरणालय परिसर में मटकी फोड़ आंदोलन किया। आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आम जनता की समस्याओं को उठाया। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के बीच राज्य सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। शहर से लेकर गांव तक लोग बिजली कटौती और पानी की किल्लत से परेशान हैं। नेताओं ने कहा कि अनियमित बिजली आपूर्ति और पेयजल संकट ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

“राज्य सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को पर्याप्त बिजली और पानी उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार इस मोर्चे पर पूरी तरह असफल साबित हुई है।”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि जनता दोहरी मार झेल रही है, जबकि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे करने में लगी है। नेताओं ने कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

मटकी फोड़ आंदोलन में कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव, गांडेय के पूर्व विधायक जय प्रकाश वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, महादेव दुबे, सुरेश साव, दिनेश यादव, चुन्नू कांत, दिलीप वर्मा, सुभाष चंद्र सिन्हा, विनय सिंह, सिंकू सिन्हा, सुरेश मंडल, उषा देवी संगीता सेठ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फिलहाल बिजली और पानी की समस्या को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार जनता की इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाती है।

Related Articles

Back to top button