सुंदर तालाब की साफ सफाई को लेकर बरगंडा सार्वजनिक काली मंदिर कमेटी के सदस्य मिले उपनगर आयुक्त से
बरगंडा स्थित सार्वजनिक काली मंडा विश्वनाथ मंदिर पूजा समिति के प्रदीप अग्रवाल नवीन सिन्हा समेत अन्य सदस्य शनिवार को बस स्टैंड के नीचे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर उप नगर आयुक्त से मुलाकात किया।

सुंदर तालाब की साफ सफाई को लेकर बरगंडा सार्वजनिक काली मंदिर कमेटी के सदस्य मिले उपनगर आयुक्त से
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : बरगंडा स्थित सार्वजनिक काली मंडा विश्वनाथ मंदिर पूजा समिति के प्रदीप अग्रवाल नवीन सिन्हा समेत अन्य सदस्य शनिवार को बस स्टैंड के नीचे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर उप नगर आयुक्त से मुलाकात किया। इस दौरान सुंदर तालाब की साफ सफाई ओर तालाब में जाने वाले गंदा पानी को रोकने के लिए एक आवेदन दिया गया।

इस मौके पर उप नगर आयुक्त को बताया गया कि हर साल सार्वजनिक कालीमंडा में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। उसके बाद विजया दशमी तिथि को बरगंडा स्थित वार्ड 10 के सुंदर तालाब में प्रतिमा को विसर्जित किया जाता है।

बताया कि कुछ लोगों के द्वारा अपने घर का गंदा पानी तालाब में निकास कर दिया है। वही तालाब में काफी गंदगी फैल गई है। इस मौके पर गंदा पानी तालाब में जाने से रोकने ओर तालाब की साफ सफाई की मांग की गई। इस मौके पर उप नगर आयुक्त ने बातों को सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है।




