Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बालीडीह गांव में ग्रामीणों के साथ पर्यावरण विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत बालीडीह गांव में ग्रामीणों के साथ नालसा के पहल पर "प्रोटेक्ट टुडे सिक्योर टुमॉरो" के तहत पर्यावरण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बालीडीह गांव में ग्रामीणों के साथ पर्यावरण विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत बालीडीह गांव में ग्रामीणों के साथ नालसा के पहल पर “प्रोटेक्ट टुडे सिक्योर टुमॉरो” के तहत पर्यावरण विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को पेड़ लगाने और उसके सुरक्षा करने की महत्व को बताया गया।

रोड,रास्ता,उद्योग बड़े बड़े भवन आदि के निर्माण में काफी सारे जंगलों को सफाया किया जा रहा है। जो हमारे सुदूर भविष्य के लिए काफी चिंता जनक है परन्तु देश के विकास का पैमाना यही है। अस्पताल,स्कूल,कॉलेज,उद्योग आदि का निर्माण करना सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए हैं।

अगर कोई व्यक्ति या उद्योग घराना सारे नियमों को ताक में रखते हुए अपने मनमानी ढंग कोई भी कार्य करे जिससे कि हमारी पर्यावरण पर असर पड़ता तो उस पर कानूनी करवाई हो सकती है।हमें हमारी पर्यावरण की स्वच्छता को संतुलन में बनाए रखने के लिए हर एक इंसान को पेड़ लगाना अति आवश्यक है, और उससे भी ज्यादा जरूरी है पेड़,पौधे,जंगल,पहाड़,नदियों को सुरक्षा प्रदान करना ये सब प्राकृतिक धरोहर है।

इसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते।जल और वायु प्रदूषण से पूरा पर्यावरण प्रदूषित होता है और उसका बुरा प्रभाव हम सब पर पड़ता है और हम सभी विभिन्न तरह की बीमारी से ग्रसित होते हैं पर्यावरण की सुरक्षा हम सब की जिम्मेदारी है।स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण में जीना हमारा कानूनन अधिकार है।आज पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी कल हमारे भविष्य सुरक्षित होगा।मौके पर ग्रामीणों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,मीरा मंडल, ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,राजेश माहली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button