Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बाल दिवस पर क्विज और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन मकतपुर स्थित प्रदीप सेल्स में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

गिरिडीह. बाल दिवस के अवसर पर शहर के मकतपुर स्थित प्रदीप सेल्स परिसर में प्रदीप इलेक्ट्रिक और हेवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में क्विज एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,

बाल दिवस पर क्विज और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन मकतपुर स्थित प्रदीप सेल्स में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह. बाल दिवस के अवसर पर शहर के मकतपुर स्थित प्रदीप सेल्स परिसर में प्रदीप इलेक्ट्रिक और हेवेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में क्विज एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 35 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

प्रतियोगिता की शुरुआत से ही बच्चों ने रंग-बिरंगी पेंसिलों और ब्रश के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को कागज़ पर उतारा. ड्रॉइंग प्रतियोगिता में खुशी गुप्ता ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि अभिनव आनंद दूसरे स्थान पर रहे. वहीं क्विज प्रतियोगिता में एमडी कोसेन रज़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.

कार्यक्रम में पहुंचे बच्चों और उनके अभिभावकों ने आयोजन की जमकर सराहना की. प्रदीप इलेक्ट्रिक्स के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि बाल दिवस पर बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया, जो कि बेहद प्रेरणादायक रहा. सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,

जबकि विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए. कार्यक्रम में छवि अग्रवाल और उषा अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहीं. प्रतियोगिता में शामिल बच्चों में अनुभव आनंद, रिश्व कुमार साव, आफीन हसन, अलीना हसन समेत कई बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहीं आयोजन को सफल बनाने में आलोक स्वर्णकार, आनंद प्रताप सिंह, रजत प्रकाश सहित कई अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Related Articles

Back to top button