Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बाभनटोली मोड़ पर सरिया लदे ट्रेलर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, दो ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति बाधित

गिरिडीह टुंडी मुख्य मार्ग स्थित बाभनटोली मोड़ पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बाभनटोली मोड़ पर सरिया लदे ट्रेलर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, दो ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति बाधित

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह टुंडी मुख्य मार्ग स्थित बाभनटोली मोड़ पर शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सरिया लदे एक ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटनास्थल पर पहुंचने पर लोगों ने देखा कि ट्रेलर बिजली के खंभे से बुरी तरह भिड़ा हुआ है। टक्कर के कारण खंभे से जुड़े दो ट्रांसफॉर्मर नीचे गिर गए और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मार्बल गोदाम की दीवार को भी नुकसान पहुंचा है।

 

बताया जाता है कि घटना के समय क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से बाधित थी, जिस कारण एक बड़े हादसे से बचाव हो सका। यदि उस समय बिजली चालू रहती, तो जान-माल के भारी नुकसान की आशंका थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र पूरी लाइन की आपूर्ति बंद कर दी गई। वहीं, हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए हैं। ट्रेलर गिरिडीह की ओर आ रहा था।
फिलहाल मामले की सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button