बरही क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने को लेकर शांति समिति की की गई बैठक
बरही क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने को लेकर शांति समिति की की गई बैठक

बरही प्रखंड परिसर स्थित बहुद्देशीय भवन में दुल्महा पंचायत मे बीती सोमवार को हिंसक झड़प में युवक की मौत को लेकर बरही क्षेत्र में अमन चैन बनाए रखने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता बरही अनुमंडल पदाधिकारी पूनम कुजूर व संचालन बरही अंचलाधिकारी अरविंद देवाशीश टोपो ने किया. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक बरही मनोज कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि बड़कागांव डीएसपी अमित कुमार सिंह थे. इस बैठक में हजारों की तादाद में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित हुए. मुख्य रूप से युवाओं में हत्यारों के प्रति काफी आक्रोश देखा गया. वे लोग अपने भावनाओं पर काबू ना रखते हुए बैठक के बीच में ही हत्यारों को फांसी दो एवं निर्दोषों को न्याय दो का नारा लगा रहे थे. मंच संचालन कर रहे अंचलाधिकारी ने लोगों से बार-बार शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे, फिर भी लोग अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पा रहे थे. इसी बीच मंच से उठकर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने युवाओं के आक्रोश को समझते हुए उनके बीच जाकर शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि रुपेश पांडे एक होनहार लड़का था, जिसकी निर्मम रूप से हत्या कर दी गई, जो काफी निंदनीय है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग प्रशासन से किया और कहा कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित के परिजनों के साथ खड़ा हूं और खड़ा रहूंगा. आप लोग दोषियों को सजा दिलाने में प्रशासन का सहयोग करें .वहीं एसडीओ पूनम कुजूर ने कहा कि क्षेत्र में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो ताकि बरही में 144 धारा लागू करना पड़े .साथ ही कहा कि हत्यारे को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. बड़कागांव डीएसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि मैं अपने काम के प्रति तत्पर हूं चाहे कोई रुपेश पांडे हो या असलम या सिद्धकी हो मेरी संवेदना सबके लिए बराबर होती है. इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हूं और दोषियों को ज्यादा से ज्यादा सजा दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे द्वारा एसआईटी टीम की गठन कर दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है. बरही डीएसपी नजीर अख्तर ने कहा कि ऐसी अप्रिय घटना से मैं काफी मर्माहत हूं. इस घटना ने मेरा एक छोटा भाई रुपेश पांडे को छीन ले गया. वही शांति समिति की बैठक में सभी उपस्थित प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने सभा को संबोधित कर घटना की निंदा करते हुए एक स्वर में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग किया. अंत में स्वर्गीय रूपेश पांडे की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मंत्रोच्चारण के साथ 2 मिनट का मौन धारण रखा गया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा ओबीसी उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी किशन यादव ,थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक बरही नीरज कुमार सिंह, बरही पूर्वी जिप सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद कयूम अंसारी, आजसू विधानसभा सद्भावना विकास मंच बरही राज सिंह चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तोखन रविदास, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इकबाल राजा, पूर्व विश्व सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी, अंबिका सिंह, अर्जुन साव, गाजो यादव , अमित जायसवाल, मनोहर यादव, युवा नेता रितेश गुप्ता, प्रकाश यादव, जितेंद्र गिरी समेत काफी संख्या में लोग लोग थे.




