Breaking Newsउद्घाटनझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने चटकरी मोड से शिवपुरी धाम तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत चटकरी मोड पर जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत चटकरी मोड से शिवपुरी धाम तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास दिनांक 16 अगस्त 2026 रविवार को बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया।

बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने चटकरी मोड से शिवपुरी धाम तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत चटकरी मोड पर जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत चटकरी मोड से शिवपुरी धाम तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास दिनांक 16 अगस्त 2026 रविवार को बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। विधायक श्री यादव को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

यह पीसीसी पथ लाखों की लागत से बनने वाली है। मौके पर विधायक अमित कुमार यादव ने कहा की यह रोड कई वर्षों से क्षेत्र के लोगों की मांग थी, जिन्हें हम अथक प्रयास से आज इस पथ का निर्माण कार्य का शिलान्यास कर पाया। उन्होंने कहा की यह रोड बनने से शिवपुरी धाम मंदीर का आवागमन करने में श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी।

साथ ही उन्होंने संवेदक की गुणवत्ता पूर्ण काम करने का निर्देश दिए।शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि लखन साव, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, दशरथ यादव, रामप्रसाद यादव, विद्यासागर यादव, केदार यादव, राजेंद्र यादव, संजय यादव एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button