बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र को सुखाड घोषित करने की मांग ,पूर्व विधायक ने राज्यपाल को लिखा आवेदन ।
बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र को सुखाड घोषित करने की मांग ,पूर्व विधायक ने राज्यपाल को लिखा आवेदन ।

बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र को सुखाड घोषित करने की मांग ,पूर्व विधायक ने राज्यपाल को लिखा आवेदन ।
सुखाड को देखते हुए क्षेत्र में तत्काल राहत कार्य चलाया जाय —- पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव

संवाददाता: ईश्वर यादव
हजारीबाग बरकट्ठा : पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने राज्यपाल के नाम सीओ श्रीकांत लाल मांझी को ज्ञापन सौंप कर बरकट्ठा विधानसभा समेत संपूर्ण झारखंड को सुखाड क्षेत्र घोषित करने कि मांग की है। उन्होंने महा महिम राज्यपाल को ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवेदन में लिखा है की झारखंड में बारिश की बेरुखी से पानी के बिना किसान त्राहिमाम है। श्रावण मास बीतने के कगार पर है। और नदी,नाले,तालाब आदि सूखे हुऐ हैं। बैंकों समेत अन्य जगहों से ऋण लेकर किसान खेतों में महंगे बीज खाद बोया लेकिन बारिश नहीं होने के कारण धान समेत भदई फसल जगह पर ही सूख गया। श्री यादव ने कहा की बरकट्ठा विधानसभा अंतर्गत कोई कल करखाने नहीं है। और समस्त क्षेत्र की जनता कृषि पर निर्भर है।

बारिश नहीं होने के कारण किसानों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न होने लगी है। पूर्व विधायक ने कहा की प्रखंड के सलैया के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कृषक मुन्ना प्रसाद मंडल जब अपने खेतों में बोये बीज को देखा तो चिंतित होकर पेड की छांव में लेट गया। और उसकी हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। सूखे को देखते हुए ऋण की बोझ तले दबे किसान दम तोड रहे हैं। पूर्व विधायक ने क्षेत्र में तत्काल राहत कार्य चलाने,कृषि पर आधारित सिंचाई जैसे अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और कर्ज लेकर किसानों द्वारा खेत में बोये महंगे खाद बीज का मुल्याकंन कर क्षतिपूर्ति मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव,मुखिया प्रतिनिधि युगल राम,मनोहर चौधरी, राजकुमार पंडित, राजकुमार गिरि,सांसद प्रतिनिधि बिरेन्द्र यादव,महेन्द्र प्रसाद, मथुरा यादव,जगदीश ठाकुर, बैजनाथ यादव समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।




