Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बजरंग स्पोर्टिंग क्लब कोवाली द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता फाइनल में निश्चिनपुर को हराकर, केबीसी कदमडीह के टीम बने विजेता।

पोटका के कोवाली मे बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा दो दिवसीय 27 एवं 28 दिसंबर को क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

बजरंग स्पोर्टिंग क्लब कोवाली द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता फाइनल में निश्चिनपुर को हराकर, केबीसी कदमडीह के टीम बने विजेता।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका के कोवाली मे बजरंग स्पोर्टिंग क्लब के द्वारा दो दिवसीय 27 एवं 28 दिसंबर को क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वहीं अंतिम दिन 28 दिसंबर को क्रिकेट खेल प्रतियोगिता फाइनल मैच में केबीसी कदमडीह, ब्रदर्स, निश्चिंनपुर 11, एवं स्टार 11 के बीच खेला गया।

जिसमें केबीसी कदमडीह के टीम विजेता ओर उपविजेता का खिताब निश्चिंनपुर के क्रिकेट टीम अपने नाम किया। विजेता टीम केबीसी कदमडीह को, समाजसेवी पिंटू गुप्ता के द्वारा 20,000 रुपया नगद , एवं विजय चिह्न पुरस्कार के रूप में प्रदान कर , जबकि उप विजेता निश्चिंनपुर टीम को नगद 15,000 रुपया और विजय चिह्न पुरस्कार के रूप में प्रदान कर सम्मानित किया गया।

क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह में समाजसेवी पिंटू गुप्ता के साथ, मोहनलाल गुप्ता, रथीन मंडल, विवेकानंद साहू, बबलू ज्योतिषी, मृत्युंजय साहू के साथ अन्य उपस्थित रहे। वही दो दिवसीय क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन मैन ऑफ द मैच केबीसी कदमडीह क्रिकेट खिलाड़ी को मिला वही मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी केबीसी कदमडीह के खिलाड़ी को मिला।

क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन मौके पर कमेटी के सदस्य आकाश,देव,सुमन, धुनू, मनीष, धनी, राहुल, सागर, अभिषेक, संजय, विशाल, आकाश गुप्ता, आदि के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button