Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

फोर लेन सड़क के किनारे वाहन पार्क कर रास्ता अवरुद्ध करने के खिलाफ चला अभियान, काटा गया चालान

गिरिडीह, नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को शहरी क्षेत्र के अंबेडकर चौक से टावर चौक काली काली बाड़ी तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।

फोर लेन सड़क के किनारे वाहन पार्क कर रास्ता अवरुद्ध करने के खिलाफ चला अभियान, काटा गया चालान

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : नगर निगम और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को शहरी क्षेत्र के अंबेडकर चौक से टावर चौक काली काली बाड़ी तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई नगर प्रबंधक विपिन विमल टोप्पो और यातायात इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो कर रहे थे।

इस मौके पर फोर लेन सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वाले का चलान काटा गया। वहीं कई को हिदायत देकर आगे से वाहन पार्क नहीं करने की नसीहत दी गई। इस मौके पर सड़क के किनारे ठेला लगाकर दुकान सजाने वाले दुकानदारों को आगे से दुकान नहीं लगाने का सख्त निर्देश दिया गया।

इस बाबत नगर प्रबंधक ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण के बाद सड़क के दोनों और वाहन पार्क करने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही थी और जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसी को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर इस अभियान को गति दी गई।

कहा कि फोर लेन सड़क निर्माण होने से जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिलेगी लेकिन इस तरह वाहन खड़ा कर देने से समस्या जस की तस बनी रहेगी। आम लोगों से इन्होंने अपील करते हुए कहा कि सड़क के किनारे वाहन पार्क ना करें। वहीं बताया कि जल्द ही सड़क के किनारे एक डिमारकेशन किया जाएगा। जिसके अंदर बाईक पार्क कर सकते है। मौके पर शिवम कुमार, रवि वर्मा, निशांत वर्मा, अमित राय, प्रशांत कुमार, कपिल मोदी, छोटू रविदास, सहायक पुलिस शुभम कुमार रामप्रसाद सहित पुलिस जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button