प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइ स्कूल बेंगाबाद के प्रांगण में निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी ठाकुर के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन
गिरिडीह, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइ स्कूल बेंगाबाद के प्रांगण में निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी ठाकुर के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइ स्कूल बेंगाबाद के प्रांगण में निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी ठाकुर के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, प्रोजेक्ट गर्ल्स हाइ स्कूल बेंगाबाद के प्रांगण में निवर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजना कुमारी ठाकुर के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। बताया गया कि श्रीमती ठाकुर का अंतरजिला स्थानांतरण गिरिडीह से देवघर जिले में हुआ है। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राएं, सैकड़ों की संख्या में पूर्व छात्राएं अभिभावक एवं अतिथिगण मौजूद थे।

छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सबों ने श्रीमती ठाकुर के योगदान को याद किया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस मौके पर गणित शिक्षक मृत्युञ्जय कुमार तिवारी ने अपने भावपूर्ण विदाई गीत से सबों का मन मोह लिया। अपने विदाई भाषण में श्रीमती ठाकुर ने विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि मौका मिला तो वे फिर से इस विद्यालय में आना चाहेंगी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने कई तरह के उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक प्रणय कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रूबी कुमारी, सहायक शिक्षक बिकास कुमार सिन्हा, पूनम कुमारी, संजय कुमार साव, मृत्युञ्जय कुमार तिवारी, स्वदेश बंधु सिंह महापात्र, श्यामलाल यादव, सुभाष कुशवाहा,SMC अध्यक्ष सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।




