प्रधानमंत्री आवास योजना (प्लस 2.0) के तहत 1846 लाभुकों के सत्यापन हेतु ग्राम सभाओं किया जा रहा है आयोजन।
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2024 (2.0) के 1846 लाभुकों के सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए व्यापक स्तर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (प्लस 2.0) के तहत 1846 लाभुकों के सत्यापन हेतु ग्राम सभाओं किया जा रहा है आयोजन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2024 (2.0) के 1846 लाभुकों के सत्यापन एवं अनुमोदन के लिए व्यापक स्तर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। तथा पात्र लाभुकों को इस योजना का लाभ सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में अयोग्य लाभुकों को आवास योजना का लाभ न दिया जाए तथा कोई भी पात्र लाभुक योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। ग्राम सभाओं में प्राप्त आवेदनों की गहन जांच कर अयोग्य लाभुकों को सूची से हटाने और वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने की प्रक्रिया अपनाई गई।

पंचायतवार प्राप्त आवेदनों में अलगडीहा से 248, चलकुशा से 208, चौबे से 192, खरगू से 238, मनैया से 181, मसकेडी से 96, सलैयडीह से 249, सेवाटांड़ से 315 तथा सूदन पंचायत से 119 लाभुक की सूची प्राप्त हुए।
सभी पंचायतों में पारदर्शी तरीके से सत्यापन कार्य संपन्न कराया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ केवल पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को स्थायी आवास उपलब्ध कराया जा सके।






