Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंत्री चामरा लिंडा से की मुलाकात, विकास को लेकर सौंपा मांग पत्र।
पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चामरा लिंडा से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।

पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंत्री चामरा लिंडा से की मुलाकात, विकास को लेकर सौंपा मांग पत्र।
अभिजीत सेन।
रांची
पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री चामरा लिंडा से उनके विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान विधायक संजीव सरदार ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के दौरान पोटका विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल दिया गया। विधायक ने मंत्री से अपेक्षा जताई कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप पोटका विधानसभा को भी विकास की मुख्यधारा में और मजबूती से जोड़ा जाएगा।